160 नरसिंहगढ़ विधान सभा क्षेत्र: आसान नहीं होगा चुनावी मुकाबला, कांग्रेस कमजोर नहीं भाजपा सांसद की सीट पर नजर | n n Halloween Costume ideas 2015

160 नरसिंहगढ़ विधान सभा क्षेत्र: आसान नहीं होगा चुनावी मुकाबला, कांग्रेस कमजोर नहीं भाजपा सांसद की सीट पर नजर


                           
पब्लिक मीडिया :पंकज पाराशर छतरपुर
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैंl क्षेत्र में उनकी स्थिति अच्छी बताई जा रही हैl उधर भाजपा गुटबाजी मै बटी होकर अंतर्कलह से जूझ रही हैंl खास बात यह है भाजपा सांसद रोडमल नागर की भी नजर हैl राजनीतिक चर्चा के मुताबिक नागर का विधानसभा क्षेत्र सारंगपुर आरक्षित होने के कारण वह नरसिंहगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैंl हालांकि सांसद इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैंl कहा यह भी जा रहा है कि यदि सांसद इस विधानसभा से उतरे तो बाहरी होने का नुकसान भी उठाना पड़ सकता हैl यहां भाजपा के मोहन शर्मा सबसे मजबूत प्रत्याशी माने जा रहे हैंl इसके अलावा अन्य कोई क्षेत्र जीतने की स्थिति में नहीं हैंl क्योंकि पिछले 20 साल से मोहन शर्मा के सहारे ही भाजपा दो बार जीत पाई हैंl उधर विधायक गिरीश भंडारी का कांग्रेस को चुनाव लड़ना माना जा रहा हैं उन्होंने यहां पर अपना मजबूत जनाधार खड़ा कर रखा हैंl कांग्रेस के गिरीश भंडारी पिछला चुनाव बड़े अंतर से जीते हैl भंडारी को राजनीति विरासत अपने ताऊ मांगीलाल भंडारी से मिली हैंl मांगीलाल भंडारी 1972 और 1993 में दो बार विधायक रहे हैंl तो मोहन शर्मा शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष रहते हुई वर्ष 1993 के चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे हैंl भाजपा उस समय तीसरे स्थान पर थीl 1998 में मोहन शर्मा फिर शिवसेना उत्तरे तो भाजपा फिर हारी और कांग्रेस जीतीl वर्ष 2003 और 2008 में मोहन शर्मा के भाजपा में शामिल होने के बाद यहां भाजपा जीती और भी विधायक बनेl 2008 का चुनाव गिरीश भंडारी हार गए थे और 2013 के चुनाव में कांग्रेस से गिरीश भंडारी फिर चुनाव जीत गएl
*कुल मतदाता-* 195115, *मतदान केंद्र-* 238, *जातीय समीकरण-* जातीय लिहाज से करीब दो लाख मतदाता बाली नरसिंहगढ़ विधान सभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता 25-25 हजार अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यकों की हैंl मीणा समाज 24 हजार मतदाताओं के साथ दूसरे नंबर पर है और चौरसिया समाज के 20 हजार मतदाता है खाती समाज के 15 हजार सहित लगभग सभी समाजों के मत भी हैंl
*वर्ष 2018 में संभावित प्रत्याशी-*
*कांग्रेस-* गिरीश भंडारी (विधायक), धूल सिंह यादव, मंजू लाल शिवहरे, प्रेम किशोर मीणा
*भाजपा-* रोडमल नागर (सांसद), मोहन शर्मा, राजवर्धन सिंह
*भाजपा के दावेदार का व्यक्तिगत प्रभाव डालेगा असर-*
नरसिंहगढ़ विधान सभा क्षेत्र में फिलहाल कांग्रेसी विधायक गिरीश भंडारी हैंl उधर भाजपा के के पास पूर्व विधायक मोहन शर्मा एवं राजवर्धन सिंह जैसी बड़े चेहरे हैंl मोहन शर्मा का पार्टी के साथ ही स्वयं का प्रभाव हैंl भाजापा वर्ष 2003 और 2008 में मोहन शर्मा के सहारे नैया पार लगा पाईl मोहन शर्मा के भाजपा में शामिल होने के बाद लगातार दो चुनाव जीते लेकिन वर्ष 2013  में हार गएl राजवर्धन सिंह की अपनी अच्छी पकड़ हैंl भाजपा नेता राजवर्धन सिंह वर्ष 2003 में निर्दलीय चुनाव लड़े थे उन्हें 21 हजार वोट मिले थेl
Labels:

Post a Comment

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget