स्वामी अग्निवेश के 'गोमांस' को लेकर दिए गए बयान को लेकर मचा विवाद: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने घेरकर पीटा, कपड़े भी फाड़े | n n Halloween Costume ideas 2015

स्वामी अग्निवेश के 'गोमांस' को लेकर दिए गए बयान को लेकर मचा विवाद: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने घेरकर पीटा, कपड़े भी फाड़े

                                   
पब्लिक मीडिया : पंकज पाराशर छतरपुर
नई दिल्लीIअपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले स्वामी अग्निवेश की भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी और उनके कपडे भी फाड़ दिए| वे झारखंड के पाकुड़ पहुंचे हुए थे| जहां भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं उनके दौरे का विरोध किया था और प्रदर्शन करते हुए बात धक्का मुक्की तक पहुंची और इस दौरान मारपीट कर दी और कपडे भी फाड़ दिए| यह पूरा विवाद स्वामी अग्निवेश के 'गोमांस' को लेकर दिए गए बयान को लेकर थाI झारखण्ड के पाकुड़ में पहाड़िया महा सम्मेलन में भाग लेने स्वामी अग्निवेश पहुंचे थे| जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व विद्यार्थी परिषद ने उनके साथ मारपीट कर दीI कार्यकर्ता स्वामी के पाकुड़ दौरे का विरोध कर रहे थे। इस दौरान काला झंडा दिखाने के दौरान मारपीट हो गई। उनके कपडे भी फाड़ दिए गए| स्वामी ने गोमांस पर बयान दिया था कि 'गोमांस खाना चाहिए।' इससे आक्रोशित हो भाजयुमो व अभाविप ने हमला कर दिया।  इस दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने स्वामी वापस जाओ के नारे भी लगाए। बताया जा रहा है कि इस सभा में अग्निवेश के भाषण से युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता नाराज थे| उन्होंने आरोप लगाया कि अग्निवेश ईसाई मिशनरी के इशारे पर आदिवासियों को भड़काने का काम कर रहे हैंl बड़ी संख्या में जुटे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने होटल के बाहर निकलते ही स्वामी अग्निवेश पर हमला बोल जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने स्वामी वापस जाओ के नारे भी लगाए। मारपीट करने के बाद होटल के सामने युवा मोर्चा के कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए। 
Labels:

Post a Comment

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget